फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल, कबड्डी में सैंज बना विजेता

विज्ञापन
शिक्षा खंड सैंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियोहरी में समापन अवसर पर विजेताओ को पुस्कृत
विज्ञापन
दियोहरी में स्कूलों की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए किया चयन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोहरी में अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को हुआ। वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज ने रैला को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी में सैंज ने पहला और सारी ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो में ब्रैहिंण और सारी, बैडमिंटन में दियोहरी और ब्रैहिंण, योग में शैंशर और रूआड़ क्रमश: विजेता-उपविजेता बने।
सांस्कृतिक गतिविधियों में एकांकी में रूआड़ ने पहला स्थान हासिल किया। समूहगान में सिंहण विजेता बना। एकलगान में दियोहरी, भाषण में सिंहण, लोकनृत्य में भी सिंहण विजेता बना। खेल प्रभारी मोहन राकेश गौतम ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजा ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरध्यान सिंह राणा, बनोगी पंचायत की प्रधान इंद्रा देवी, गिरधारी लाल, रोशन लाल, रामकृष्ण चौहान, नारायण चौहान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें