फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घंटों बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ सैंज-शैंशर मार्ग

Fri, 15 Aug 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग बुधवार रात से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। मार्ग वीरवार सुबह करीब दस बजे कड़ी मश्क्कत के बाद बहाल किया गया। यह मार्ग रात को जोगणी माता मंदिर के पास भूस्खलन के कारण बंद पड़ गया था। हालांकि इसके अलावा भी मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हुआ था लेकिन लोगों ने अपने दम पर छोटे-छोटे पैच को बहाल किया लेकिन जोगणी माता मंदिर के पास काफी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर गिरे होने के कारण मार्ग को बहाल करने में समय लग गया। प्रशासन और विभाग ने सुबह मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें भेजी और सड़क से मलबा हटाकर दस बजे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया। हालांकि अभी बसों की आवाजाही के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। चूंकि मार्ग में जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं जिस कारण बसों की आवाजाही अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि घाटी में बुधवार रात को जमकर बारिश हुई है। इस कारण जगह-जगह भूस्खलन से सड़क बंद पड़ गई लेकिन अब इसे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। इस दौरान सुबह लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जोगणी माता मंदिर के पास दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और कई लोग यहां से पैदल ही अपने गंतव्य के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें