फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज जाचा वे जाणा चोला टोपी दे... पर मचा धमाल

विज्ञापन
जिला स्तरीय सैंज मेले में झांकी के दौरान पारंपरिक व्यंजन का प्रदर्शन करती छात्राएं। डीपीआरओ
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिलास्तरीय सैंज मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायकों ने खूब धमाल मचाया। लोकगायक लाल सिंह ठाकुर की स्टार नाइट में पंडाल तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पहाड़ी और फिल्मी गीतों के संगम ने दर्शकों को ठंड के बावजूद देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ...सैंज जाचा वे जाणा चोला टोपी दे और अम्मा कलगी जैसे गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद ओ बांकी चंद्रा याद रख गल्लां मेरी और शूणे झेचिए बाहरे पड़ू पाला जैसे नॉन-स्टॉप पहाड़ी तरानों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय कलाकार त्रिशला सोनी ने मेरे रश्के कमर और लाहुली लोकगीत तू बोसी सेसु पंडिता वे गीत गाकर महफिल में रंग भरा। राकेश सोनी ने फेर फिरदी उथली धारा और कुण तेरा ग्रा ओ बांकी बोलमा गीत के माध्यम से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। भागीरथी ने कुल्लवी संस्कृति को समर्पित देउआ नागा बोला सुलगीआ पेश किया, जबकि मंजू सूर्यवंशी ने पांगी के पारंपरिक लोकगीत पांगी रे देशा चली नाटी से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा मनीष कुमार, हर्ष कुमार, राजू, कांता ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें