फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ... पोरी मेले में रूपा तेरी चाला से खूब बांधा समां

Sun, 24 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के पोरी मेले में लाहौली डांस प्रस्तुत करती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
लाहौल की लोक गायिका रोजी शर्मा ने खूब नचाए पंडाल में बैठे दर्शक
विज्ञापन

कम समय मिलने से नाराज दिखे नामी कलाकार, लोगों ने भी जताई आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय पोरी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लाहौल की लोक गायिका रोजी शर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। उनके गाए गीत रेबका लेती पोरीऊ मेला, रूपा तेरी चाला, अमा जुले गीत पर पंडाल में मौजूद दर्शक झूम उठे।
अन्य नामी कलाकारों ने प्रस्तुति के लिए पांच मिनट से भी कम समय मिलने का आरोप लगाया। इससे दर्शकों में भी नाराजगी दिखी। हालांकि मेला कमेटी ने महिला मंडलों को प्रस्तुति के लिए पूरा समय दिया लेकिन नामी कलाकार टशी राक, बीरवल किन्नौरा और रमेश ठाकुर को बहुत कम समय मिलने की बात कही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में महिला मंडल भा एवं ले बारिंग, फूड़ा, जुंडा, मूरिंग, अप्पर नालडा ने भी लाहौली संस्कृति पर शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय निवासी राजीव कुमार, विशाल ठाकुर, वीर सिंह, शिवानी और मंजू ने कहा कि मेला कमेटी को घाटी के बाहर से आए नामी कलाकारों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उन कलाकारों को प्रस्तुति के लिए हजारों रुपये खर्च कर निमंत्रण दिया जाता है।
सांस्कृतिक संध्या में लाहौल-स्पीति विधायक अनुराधा राणा के साथ पोरी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान, जिप चैयरमेन वीना देवी, जिप के उपाध्यक्ष राजेश कउपा, बीडीसी सदस्य दिलीप बौद्ध सहित पंचायत के कई नुमाइंदे व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



बारिश के चलते नहीं हुए खेल मुकाबलेरविवार को राज्य स्तरीय पोरी मेले के तीसरे दिन को बारिश ने पूरी तरह धो डाला। वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और कई खेल मुकाबले दिन भर बारिश की वजह से नही हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें