Ruckus over BPL selection in Gram Sabha
- फोटो : Kullu
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की नवगठित पेखड़ी पंचायत में बीपीएल परिवारों के चयन प्रक्रिया को लेकर खूब बवाल हुआ। पंचायत प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा में रहे विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।
इस दौरान ग्राम पंचायत की बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को लेकर समीक्षा हुई। इस समीक्षा के दौरान बीपीएल सूची में चयनित परिवारों की आर्थिक स्थिति का अवलोकन करते हुए पांच अपात्र परिवारों को सूची से हटा कर उनकी जगह पांच अन्य परिवारों को जोड़ा गया है। बीपीएल परिवारों की समीक्षा के दौरान लोगों के बीच काफी हो हल्ला और बवाल देखने को मिला। कुछ लोगों ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए। पात्र परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाया।
पंचायतों में बीपीएल सूची से अपात्र लोगों को हटाना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। सरकार द्वारा बनाए नियम भी इसके लिए नाकाफी साबित हो रहे है।
तीर्थन घाटी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ईको जोन क्षेत्र में साल दर साल पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। मगर पार्क क्षेत्र में कूड़े कचरे की समस्या ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने कहा कि ग्राम सभा से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना किसी भी पर्यटन कारोबारी को बिजली-पानी के कनेक्शन और निर्माण कार्य की इजाजत न दी जाए।
पंचायत ने निदेशक ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी, तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन गुशैणी, जिभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन बंजार से भी आग्रह किया है कि पार्क क्षेत्र में घूमने आने वाले सैलानियों को बिना लोकल गाइड के न भेजा जाए। पंचायत सचिव उत्तम सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश-अनुसार 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लहराया जाएगा।