फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की टारिंग के लिए पांच करोड़ की राशि मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दो दिवसीय कुल्लू दौरा बड़ी साैगात लेकर आया है। उन्होंने जहां करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए वहीं मंगलवार को लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा कर कुल्लू और मनाली की जनता को विकास का तोहफा दिया है। पर्यटन नगरी मनाली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली कुल्लू-मनाली वामतट सड़क की मरम्मत एवं टारिंग के लिए उन्होंने पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर की। धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण सड़क को बेहतर बनाने के लिए भी पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

कलाकेंद्र में पहले मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और उसके बाद कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जनता को संबोधित किया। दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र की मुख्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने भुंतर में सीवरेज प्रणाली निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये प्रदान करने का एलान किया। सीवरेज सुविधा से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने भुंतर में विद्युत उपमंडल खोलने तथा कमांड-बारा मार्ग के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कुल्लू जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, ताकि जिले के लोगों को यहां बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्त करने का आश्वासन दिया।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुल्लू दशहरा के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रखने के आदेश दिए थे। उन्होंने कुल्लू दशहरा के आयोजन के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों और सभी वर्गों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सांस्कृतिक दलों को विदेशों में भेजने के प्रयास कर रही है, ताकि वहां के लोग भी हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से परिचित हो सकें। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व विधायक किशोरी लाल आदि गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें