फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंदरोल में 70 रुपये प्रतिकिलो बिका राॅयल सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर सब्जी मंडी बंदरोल में प्रतिदिन सेब की भारी खेप आ रही है। बंदरोल सब्जी मंडी में सेब की क्रेटें शाम सात बजे से आना शुरू हो जाती है। जीप चालक क्रेटें मंडियों में शाम को ही पहुंचाकर रख रहे हैं। सुबह करीब 4:00 बजे के बाद जीप चालक दूसरी खेप लेकर मंडियों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सब्जी मंडी बंदरोल में सेब की 70 रुपये प्रतिकिलो तक बोली लगी। सेब के अच्छे आकार को व्यापारी खरीद रहे हैं। सेब में अब रंग अच्छा है, ऐसे में सेब के दाम गिरने की संभावना कम जताई जा रही है। सब्जी मंडी बंदरोल आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि बागवानों को सेब की अच्छी कीमत मिल रही है। उन्होंने कहा कि वीरवार को 70 रुपये प्रतिकिलो तक रॉयल सेब की बोली लगी। 20 सितंबर के बाद मंडियों में आने वाली खेप में कमी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें