फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईएसबीटी जाने वाले मार्ग होंगे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) तक पहुंचने के लिए यात्रियों को जल्द ही बदहाल सड़कों से राहत मिलेगी। शहर की बदहाल सड़कों को सुधारने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है। सड़क के खराब हिस्सों पर टारिंग के साथ जलभराव वाले स्थानों पर पेवर लगाने की योजना बनाई गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ बस अड्डे तक आने-जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली सड़क के जीरो पॉइंट से गैस एजेंसी होते हुए भूतनाथ मंदिर तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। इसके अलावा भूतनाथ डबललेन पुल से आईएसबीटी तक जाने वाले मार्ग पर भी कई जगह गढ्ढे हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है, लेकिन अब सड़क के उन हिस्सों में टारिंग की जाएगी।
जिन स्थानों पर पानी जमा होने की समस्या रहती है, वहां पेवर लगाने पर जोर दिया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर केवल टारिंग करने से सड़क ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती। पानी रुकने के कारण टारिंग उखड़ जाती है और कुछ समय बाद फिर से सड़क पर गड्ढे बनने लगते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पेवर बिछाए जाएंगे। इस संबंध में नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन की मदद से 21 लाख का बजट उपलब्ध करवाया है। लोक निर्माण विभाग की मदद से बस अड्डा को जोड़ने वाली सभी सड़कों की टारिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें