फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी से रोहतांग तक बनेगा रोप-वे

Wed, 04 May 2016 09:57 PM IST
मनाली/ पतलीकूहल
विज्ञापन
रोहतांग के लिए प्रस्तावित रोप वे का संयुक्त निरीक्षण को पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठी से रोहतांग तक जल्द ही 350 करोड़ की लागत से रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। इस प्रस्तावित रोप-वे का एसडीएम मनाली ज्योति राणा की अध्यक्षता में संयुक्त विभागीय टीम ने निरीक्षण किया गया। एनजीटी के आदेशों के बाद रोहतांग तक प्रतिदिन जाने वाले वाहनों की संख्या एक हजार तक सीमित किए जाने के बाद मनाली आने वाले सभी सैलानी अमूमन साल भर तक बर्फ से लकदक रहने वाले रोहतांग दर्रे का दीदार नहीं कर पा रहे थे, लिहाजा अब सरकार ने सैलानियों को रोहतांग तक पहुंचाने के लिए 350 करोड़ की लागत से रोपवे बनाने के मेगा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने को गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस कार्य को जल्द अंजाम देने के मकसद से बुधवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा की अध्यक्षता में डीएफओ, लोनिवि, आईपीएच, बिजली और पर्यटन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ स्पॉट विजिट किया। स्पॉट पर देखा गया कि कितने पेड़ और जमीन इस प्रोजेक्ट में आ रही है। यह करीब आठ किलोमीटर लंबा यह रोप-वे तीन स्टेज में बनेगा। पहला स्टेज कोठी से गुलाबा, दूसरा गुलाबा से मढ़ी और तीसरा मढ़ी से रोहतांग तक होगा। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि संयुक्त विभागीय टीम ने रोहतांग के लिए प्रस्तावित रोप-वे को लेकर निरीक्षण किया है। वहीं, मनाली टैक्सी यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद पोहलू ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से बेशक सरकार को लाइसेंस फीस के तौर पर करीब सवा करोड़ सालाना मिलेंगे, लेकिन इसके बनने से मनाली के 23 सौ टैक्सी चालक निश्चित तौर पर प्रभावित होंगे। इस दौरान रोप-वे का टेंडर हासिल करने वाले अमिताभ भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें