फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोलिंग टावर झूले ने खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव में लगा रोलिंग टावर का लुत्फ उठाते लोग।
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा में पहली बार रोलिंग टावर झूला लगा है। रोलिंग टावर झूला सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खासकर युवाओं के लिए यह किसी रोमांच से कम नहीं है।
विज्ञापन

रोलिंग टावर झूले में चक्र घूमते-घूमते 50 मीटर टावर तक ऊपर और फिर नीचे ले आता है। इस तरह का रोलिंग टावर झूला यहां पर पहले नहीं लगा था। रोलिंग टावर झूले का आनंद लेने के लिए 100 रुपये की टिकट रखी गई है।
रोलिंग टावर को नगरोटा से आए व्यापारी की ओर से लगाया गया है। रोलिंग टावर का आनंद लेने आई मीना, गंगा राम, शानू ने कहा कि रोलिंग टावर को पहली बार कुल्लू दशहरे में देखा और अनुभव किया। इसका रोमांच कुछ अलग है। कहा कि बैठते समय डर लग रहा था लेकिन जब रोलिंग टावर झूला शुरू हुआ तो डर छूमंतर हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें