फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा पार करने के लिए वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित

Fri, 08 Apr 2016 09:53 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
रोहतांग पार करने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने तय किया समय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाहौल घाटी का प्रवेश द्वार 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सीमा सड़क संगठन के अथक प्रयासों से चार माह बंद रहने के पश्चात वाहनों की आवाजाही के खोल दिया गया है। रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, लेकिन रोहतांग दर्रा में वाहनों के पास के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण रोहतांग दर्रा पार करने वाले वाहनों के लिए समय निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


लाहौल से जाने वाले वाहनों को कोकसर से प्रात: 11 बजे भेजा जाएगा तथा मनाली से लाहौल की ओर आने वाले वाहनों को प्रात: 9 बजे के पश्चात मढ़ी से नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रा में वाहनों की जाम की समस्या को देखते हुए तथा आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में मढ़ी और कोकसर में स्थापित बचाव चौकियों और पुलिस चौकी के प्रभारियों को निर्देेेश दिए गए हैं कि रोहतांग दर्रा पार करने वाले वाहनों के लिए तय किया गया निर्धारित समय का सख्ती से पालन करवाएं। इधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति उपायुक्त विवेक भाटिया ने वाहन चालकों और यात्रियों से आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा अपनाया गया समय निर्धारण की निर्देशों का पालन करने में अपना सहयोग दें, जिससे रोहतांग दर्रे पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना न पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें