फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली की ओर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Sat, 21 May 2016 10:09 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्घ पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग पास पर्यटकों के लिए खुलने से कुल्लू-मनाली का कारोबार चमक उठा है। पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार से रोहतांग पास पर्यटकों के लिए खोला गया है। हालांकि इससे पहले मढ़ी तक पर्यटकों को जाने की इजाजत दी गई थी, लेकिन यह पर्यटकों को रास न आया। अब रोहतांग दर्रे के खुलने की भनक लगते ही मनाली की ओर सैलानियों का सैलाब बढ़ने लगा। पहले जहां रोहतांग के न खुलने से सैलानी बुकिंग रद्द करवा रहे थे, लेकिन अब धड़ाधड़ सैलानी मनाली के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। बर्फ में मस्ती करने का सपना संजोए पर्यटक भारी संख्या में मनाली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रोहतांग में बर्फ के दीदार के लिए ऑनलाइन परमिट के लिए मारामारी चली हुई है। एडवांस में रोहतांग जाने के लिए सभी परमिट बुक हो रहे हैं। हिम-आंचल टैक्सी यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान राजकुमार डोगरा का कहना है कि रोहतांग दर्रा पर्यटकों से खुलने के कारण कारोबार में इजाफा होना स्वाभाविक है। बेशक रोहतांग पर वाहनों के जाने की मात्रा सीमित किए जाने से उनका मनमाफिक कारोबार नहीं हो पा रहा है, लेकिन फिर भी सोलंगनाला, मणिकर्ण समेत लोकल साइट सीन करवाने को सैलानी मिलने से कमाने का मौका मिल रहा है। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गंगाराम ने बताया कि वे शर्तों को पूरा करते ही कारोबार शुरू करने लगे हैं।

मनाली ट्रेवल एजेंसी यूनियन के सलाहकार सुरेश शर्मा का कहना है कि रोहतांग खुलने से बड़ी मात्रा में बुकिंग के लिए इनक्वारी आ रही हैं। वहीं मनाली होटलियर एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है। इन दिनों होटलों की ऑनलाइन बुकिंग 90 से 95 फीसदी तक होने लगी है। मनाली की एसडीएम ज्योति राणा ने मनाली के सभी कारोबारियों के साथ बैठक कर उन्हें सहज तरीके से कारोबार करने को कहा है। वहीं मनाली के डीएसपी पुनीत रघु का कहना है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने को 60 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें