दो भाई आए थे घूमने, एक भाई भटक गया रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मलाणा की पहाड़ियों से सोमवार को रोहतक के 21 साल के पर्यटक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता पर्यटक अपने भाई के साथ मलाणा की तरफ घूमने आया था।
इस बीच वह रास्ता भटक गया। सूचना मिलने के बाद लापता पर्यटक को तलाश करने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। अभी तक लापता पर्यटक का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार साहिल 21, पुत्र वीरेंद्र , रोहतक, हरियाणा अपने भाई के साथ घूमने आया था। मलाणा क्षेत्र में आने वाले नेरांग और ब्रिज फोर के बीच यह शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटक गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उसका दूसरा भाई सुरक्षित है। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। रेस्क्यू टीम सोमवार देर रात तक लापता पर्यटक की अंधेरे में भी टॉर्च की रोशनी से तलाश करती रही। उधर, एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस लापता पर्यटक की तलाश कर रही है। संवाद