फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीर्थन घाटी में भारी बारिश से सड़कें टूटीं दो पुलिया भी बहीं

Tue, 26 Aug 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनों और घरों को भी पैदा हुआ खतरा, लोगों में दहशत का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में लगातार तेज बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। ग्रामीणों की बनाई दो अस्थाई पुलिया बह गईं जिससे संपर्क मार्ग कट गए हैं। सड़कें टूटने और मकान गिरने से इलाके में यातायात और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और दहशत फैल गई है।
भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। जमीन और घरों को खतरा पैदा हो गया है। पंचायत मशयार की प्रधान शांता देवी ने बताया कि अभी हाल ही में लोगों फलाचन नदी पर तीन अस्थायी पुलिया बनाई थीं। लोगों को इससे आने जाने की सुविधा मिल रही थी। मंगलवार को तीन में से दो पुलिया नदी में बह गई हैं। ग्रामीणों का संपर्क एक बार फिर से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थन नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे क्षेत्र में नुकसान होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इधर, घाटी के तमाम संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हैं। इससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। बंजार-बठाहड़, बंजार पलाहच सहित क्षेत्र के ग्रामीण तमाम रूट पूरी तरह से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें