फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें खस्ताहाल, मलबे से भरीं तो कहीं निकासी नालियां बनाईं पार्किंग

Wed, 18 Jun 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के टिकरा बाबड़ी में सड़क किनारे मिट्टी से भरी नाली।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क के साथ खराहल, लगवैली और भेखली सड़क पर तैयारी नहीं
विज्ञापन

बारिश होने पर सड़कों पर जमा हो रहा पानी, बरसात के मौसम में और बढ़ेगी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मानसून सीजन को लेकर पुख्ता तैयारियों के विभाग दावे तो बड़े-बड़े कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई खास तैयारी नहीं दिख रही है। सड़कों और बस्तियों की ओर जाने वाले पानी को रोकने के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं।
सड़कों की हालत खराब है। पानी की निकासी के खास प्रबंध नहीं किए गए हैं। शहर के साथ लगते गांधीनगर, शास्त्रीनगर, बदाह, टिकरा बाबड़ी क्षेत्र में मुख्य सड़क के किनारे निकासी नालियां कई जगह मलबा आने से बंद पड़ी हैं। जहां भूस्खलन हुआ था, वहां नालियों से मलबा नहीं निकाला गया है। कई स्थान ऐसे हैं, जहां निकासी नालियां पार्किंग स्थल बन गए हैं। निकास नालियों का नामोनिशान नहीं बचा है।
विज्ञापन

रामशिला से बिजली महादेव, कुल्लू-लगवैली, रामशिला-भेखली मार्ग की भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। इन मार्गाें में पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बारिश होने पर पानी जगह-जगह सड़क पर जमा हो रहा है।

रामशिला-बिजली महादेव मार्ग में निकासी नालियों का कोई अता-पता नहीं है। बरसात में पानी सड़क पर बहता है। इस कारण अधिकतर स्थानों में कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। - दुनी चंद, वार्ड सदस्य चतानी

बिजली-महादेव मार्ग से हर दिन सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। बारिश होने पर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क के किनारे निकासी नालियों का प्रबंध नहीं है। पानी आने से सड़क ऊबड़-खाबड़ हो रही है। -चुनी लाल, उप प्रधान सेउगी

कुल्लू से लगवैली की ओर जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। निकासी नालियां ठीक नहीं बनी हैं। बरसात में पानी सड़क पर आ जाता है। कई जगह छोटे-छोटे नालों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। -यशपाल ठाकुर, शालंग

पिछली बरसात में लगवैली में काफी नुकसान पहुंचा था, जिसमें सड़कों को क्षति पहुंची थी। सड़क में अधिकतर स्थानों में निकास नालियां ठीक से नहीं बनी हैं। इस कारण ज्यादा परेशानी होती है। - विजय ठाकुर तिऊन
विज्ञापन



विभाग ने सड़कों पर नालियों का काम किया है। जहां नहीं हुआ है, वहां आने वाले समय में निकासी नालियों को ठीक किया जाएगा, जिससे बरसात में लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। - बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें