फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यूसबाई स्कूल चौक से फोरेस्ट तक सड़क की टारिंग शुरू

विज्ञापन
शमशी पंचायत में करीब तीन साल बाद शुरू हुई टायरिंग  मौके पर प्रधान और ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। शमशी पंचायत में ब्यूसबाई स्कूल चौक से फोरेस्ट तक करीब दो किलोमीटर सड़क की टारिंग का काम लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गया है। करीब तीन साल पहले जलशक्ति विभाग ने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की थी। इसके बाद सड़क की हालत खस्ता बनी हुई थी और ग्रामीण लगातार इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। शनिवार को टारिंग शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

शमशी पंचायत प्रधान पम्मी ठाकुर ने बताया कि सड़क खराब होने से पिछले तीन वर्षों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीण कई बार विभाग से सड़क ठीक करवाने की मांग कर चुके थे। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के सहयोग से अब टारिंग का काम शुरू हो पाया है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग ने सड़क की मरम्मत और टारिंग के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 40 लाख रुपये जमा करवाए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू किया गया है। गदौरी रोड पर भी जल्द टारिंग शुरू करने की तैयारी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को खराब सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विभागीय पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें