फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रामशिला-भूतनाथ पुल के बीच चल रहा फोरलेन का काम लोगों के लिए आफत बना गया है। पूरा दिन बुधवार को बैंली ब्रिज के आसपास जाम लगता रहा। इसके चलते सड़क पर पूरा दिन वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

भुंतर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे फोरलेन निर्माण से लोगों की दिक्कतें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। जिला मुख्यालय के वामतट पर टापू में शनि मंदिर के पास फोरलेन कार्य के चलते जाम लग रहा है। निर्माण कार्य के चलते रामशिला से भूतनाथ पुल के करीब दो किलोमीटर के दायरे में रोजाना ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जा रहा है। वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण सुबह से ही स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के वाहनों के पहिये बार-बार थमते रहे। शनि मंदिर के पास करीब आधे किलोमीटर के दायरे में सड़क निर्माण चल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ राहगीरों परेशानी झेलनी पड़ रही है। राकेश कुमार, सुनील, राहुल बौद्ध, सुभाष कुमार, मीनाक्षी, आशा ने कहा कि रोजाना रामशिला से भूतनाथ पुल तक रूट में बदलाव किया जा रहा है। कभी सीधे बैली ब्रिज तथा कभी 500 मीटर आगे स्थित भूतनाथ पुल से वाहनों को मोड़ने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके कारण एक किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। अखाड़ा बाजार, सरवरी और जिला मुख्यालय ढालपुर में भी दिनभर जाम लगता रहा। हालांकि वामतट पर राष्ट्रीय राजमार्ग और बाजारों में ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए व्यवस्था की गई है। पुलिस के जवान रामशिला, बैली ब्रिज, भूतनाथ, सरवरी, अखाड़ा बाजार, ढालपुर में तैैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें