फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में रास्ता खराब, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के तीन बार दिया प्रस्ताव, अभी तक दुरुस्त नहीं हुआ रास्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पतलीकूहल में बस अड्डा तैयार हो गया है, लेकिन बस अड्डा के निर्माण के चलते पैदल रास्ता खस्ताहाल हो गया है। इस कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह रास्ता कुल्लू-मनाली सड़क से पतलीकूहल-पनगां सड़क को जोड़ता है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए माता हिडिंबा भी इसी स्थान से प्रस्थान करेंगी। पनगां सड़क के पास माता का स्थान है और इस स्थान पर माता 12 अक्तूबर को आएंगी। स्थानीय लोगों ने बस अड्डा का निर्माण कर रहे ठेकेदार और हिमाचल पथ परिवहन निगम से रास्ता 12 अक्तूबर से पूर्व दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हल्लाण-दो की प्रधान सीमा ने कहा कि रास्ते की ओर से दीवार लगाई जा रही थी। उसी दौरान ठेकेदार से पंचायत ने निकास नालियां बनाने और रास्ता सुधारने की मांग की। इसके बाद तीन बार पंचायत ने पथ परिवहन निगम को प्रस्ताव भी सौंपा, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया। इसके कारण पंचायत की जनता परेशान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें