फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भृगु ऋषि ने जिया संगम में किया शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। ब्यास और पार्वती के संगम स्थल जिया में रविवार को लाशणी के देवता भृगु ऋषि ने शाही स्नान किया। देवता ने यहां पर पहुंचकर देव परंपरा का निर्वहन किया। इसके बाद देवता भृगु ऋषि अपने देवालय के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

निर्धारित किए समय के अनुसार देवता भृगु ऋषि वाद्य यंत्रों की स्वरलहरियों के बीच जिया संगम स्थल पहुंचे। देवता के यहां पर पहुंचने के बाद सारा माहौल वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा।
शाही स्नान के दौरान देवता के साथ हारियान भी मौजूद रहे। देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। जिया संगम में कुल्लू घाटी के देवी-देवता समय-समय पर शाही स्नान करने आते हैं। जिया संगम की मान्यता काफी अधिक है। दूसरी ओर कुछ दिनों बाद कुल्लू का दशहरा भी शुरू होगा। दशहरा के दौरान ढालपुर के मैदान में लोगों को एक साथ सैकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें