फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों में उखड़ गई टारिंग

Wed, 10 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सेऊबाग से काईस स्कूल तक की गई टारिंग 15 दिनों में ही उखड़ गई। टारिंग के लिए क्षेत्र के लोगों ने पैसा इकट्ठा कर लोनिवि के पास जमा करवाए थे। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण की गई टारिंग 15 दिनों में उखड़ गई। इस बारे में लोनिवि से जवाब मांगने पर आनाकानी कर रहा है। इससे लोगों में भारी रोष है। लोगों ने कहा है कि अगर लोनिवि ने एक माह में फिर से टारिंग नहीं की तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


सेऊबाग से स्कूल जाने वाली सड़क पर टारिंग के लिए कुछ वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने एक लाख रुपये जमा कर लोनिवि के खाते में डाला। लोनिवि ने यह काम लापरवाही से करवाया जिससे मात्र पंद्रह दिनों के भीतर टारिंग उखड़ गई। लोगों का कहना है कि यह टारिंग लोनिवि ने सर्दी के दिनों में रात के समय की थी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देव राज नेगी और काईस पंचायत के पूर्व प्रधान परस राम ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण यह सड़क 15 दिनों के भीतर उखड़ चुकी है।

उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालक तो परेशान है हीं छात्रों को भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। उधर, लोनिवि के जेई भूपेंद्र ने कहा कि लोगों की इस समस्या को विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। सड़क पर दोबारा टारिंग करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें