फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग का सामान नहीं होने से अटका सड़क का निर्माण

Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
नहीं सुधरी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा बार्डर से सटे घाटी के अंतिम छोर पर बसे भुजुंड गांव को सड़क से जोड़ने की मुहिम में धीमी पड़ गई है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन तिंदी-भुजुंड सड़क का निर्माण करीब एक दशक पहले शुरू हुआ था। करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बन जाने से पीरपंजाल की चोटी पर बसे भुजुंड गांव के लोगों को सड़क सुविधा नसीब होगी। सरकार ने इसके लिए बाकायदा बजट का प्रावधान कर टेंडर भी आवंटित कर दिया।  अब सड़क निर्माण का काम बंद हो गया है। तिंदी पंचायत प्रधान संदीप ने इसको लेकर लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर सड़क मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


उनके अनुसार सड़क तंग होने के कारण दो सालों में यहां पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क के एक हिस्से में पहाड़ आ जाने से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। विभाग के पास पहाड़ काटने के लिए ब्लास्टिंग का सामान उपलब्ध नहीं है। टीएसी मेंबर प्यारेलाल शर्मा ने कहा कि ठेकेदार ब्लास्टिंग के लिए चट्टानों पर छेद कर रखा है, लेकिन विभाग के पास ब्लास्टिंग का सामान उपलब्ध नहीं होने से काम रुका है। सड़क सुविधा नहीं होने से भुजुंग के ग्रामीण 15 किलोमीटर दूर तिंदी तक पहाड़ से पैदल चलकर रोजमर्रा के सामान पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि ठेकेदार को ब्लास्टिंग का सामान उपलब्ध करवा कर सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा करें। उधर, लोनिवि कुल्लू वृत्त के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। अधिशाषी अभियंता उदयपुर से रिपोर्ट मांग मामले का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें