फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षिका और नीरज चुने बेस्ट स्टूडेंट

Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपायुक्त कल्लू युनूस ने शुक्रवार को जिला के बाह्य सराज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए युनूस ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें जीवन में कड़ी मेहनत व आपसी सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।  उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि सामाजिक सद्भाव बनाने के लिए आगे आएं जिससे समाज में किसी प्रकार का भेदभाव न हो। उपायुक्त ने स्कूल के भवन की मरम्मत, सुरक्षा दीवार और नालियों के लिए धनराशि का प्रावधान करने की घोषणा भी की। इस दौरान जमा दो की छात्रा दीक्षिका ठाकुर और छात्र नीरज को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ  दी ईयर के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर उर्वशी, मधुबाला, परीक्षा, कोमल, अक्षय कुमार, तनुजा ठाकुर, मोनिका ठाकुर, रोहित वर्मा, संजय, दीपक, रोहित सिंह, शिल्पा ठाकुर, भूपेंद्र, विपना देवी, पल्लवी ठाकुर, नेहा खाची, तिलका, नीरज, विक्रम, अनुजा ठाकुर, आशुतोष, मुकेश कुमार, अंजना सागर को सम्मानित किया गया। अमन भारती, अश्वनी शर्मा, उर्वशी, नगमा, सपना, सोनू, इंदु बाला, राहुल सिराजी, आकृति, अशोक, पवन, प्रीति शर्मा, प्रकाशी, अक्षय, साहिल वर्मा, कोमल, विवेनी, विशाल, विकास, नरेंद्र, रितिका, निधि, विकास, रीता, साहिल, अजय, प्रदीप, हर्षित, अंजलि, रजनी धीमान, साहिल, अंजू, रोहिणी, बबीता, रिया, सपना, दीपिका, सुनीता, पूजा, अंजली, रितिका, दीपिका, विक्रम, विजय कुमार, दीक्षिका, रोहित, नवनीश, रमण, पवन, रोहित, कमल, दीपिका, अश्वनी, प्रियंका, पारूल, शिवानी, जसवीता, शबनम, काजल, पायल, कविता, मानसी, रितिका, अमन भारती, प्रेम कला, अंजलि, संगीता, सतीश, पप्पू, दिव्या, हरनाम, हितेश आदि को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में एसडीएम डॉ. सीएल चौहान, डीएसपी बलदेव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ममता ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अंजना भारती, पंचायत प्रधान उत्तम चंद ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष प्रीतम सागर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें