फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.82 करोड़ से श्रीकोट तक पहुंचेगी सड़क

Mon, 26 Dec 2016 09:54 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंजार विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम ग्राम पंचायतों में शामिल श्रीकोट को भी अब सड़क से जोड़ा जाएगा। सोमवार को आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत छह करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाली देउरी-शनाड़ का भूमि पूजन करके इसका कार्य आरंभ किया। भूमि पूजन के बाद कलवारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि लगभग साढ़े ग्यारह किलोमीटर लंबी देउरी-शनाड़ सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जाएगा और इसके बनने से ग्राम पंचायत कलवारी और श्रीकोट के पंद्रह गांवों के सैकड़ों परिवार लाभान्वित होंगे। क्षेत्र में सड़कों और सरकारी भवनों के निर्माण को गति प्रदान करने के लिए बंजार में पीडब्ल्यूडी का डिवीजन जल्द ही खोल दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


बंजार से कलवारी के लिए नियमित बस सेवा आरंभ करने का मामला सरकार के विचाराधीन है। आगामी सत्र में भी 13 स्कूलों को अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर कर्ण सिंह ने देवता नार सिंह मैदान के लिए 1.30 लाख रुपये, युवक मंडल कडिपा के भवन को 2.75 लाख, लक्ष्मी नारायण मंदिर कलवारी के गेट के लिए 2.25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले श्रीकोट की प्रधान समित्रा देवी, बंजार ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोती राम पालसरा, शोभा राम और पूर्व बीडीसी सदस्य चिरंजी लाल सिंह ने आयुर्वेद मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र की मांगें उनके समक्ष रखीं। कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, एसडीएम एमआर भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बीडीसी जय सिंह और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें