फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा मनाली-लेह हाईवे

Sat, 08 Aug 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-लेह हाईवे शनिवार को मूलिंग पुल के पास करीब दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इसके चलते आम लोगों के साथ ही लेह जाने वाले वाहन चालकों और सैलानियों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। भूस्खलन के कारण यह सड़क करीब दो घंटे से अधिक समय तक बंद रही। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शनिवार को मनाली-लेह हाईवे पर मूलिंग पुल के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क के दोनों ओर सुबह ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि मनाली-लेह राजमार्ग होने के बावजूद कई जगह से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे यहां आए दिन वाहन चालकों को परेशानी होती है, जबकि जाम लगना तो इस मार्ग पर आम बात हो गई है। शनिवार सुबह ही पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए और करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

इधर, बीआरओ के कमांडर केपी राजेंद्र ने बताया की भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। बाद में सड़क बहाल कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बीआरओ हर स्थिति से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें