फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिंहण में धंस रही सड़क, लोग खौफ में

Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, भू-वैज्ञानिकों की टीम बुलाकर करवाया जाए सर्वेक्षण
विज्ञापन

सड़क के साथ पास की जमीन भी लगातार धंस रही
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। न्यूली-सैंज मार्ग में सिंहण के पास पांच सौ मीटर सड़क धंस रही है जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। आने वाले समय में सड़क और ज्यादा धंसने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पिछले वर्ष से लगातार धंस रही है। इससे जहां सड़क के वजूद को खतरा पैदा हो गया है। वहीं लोगों की जमीन को भी नुकसान का डर है।
लोगों का कहना है कि उनकी जमीन भी सड़क के साथ खिसक रही है। जानकारी के अनुसार यह सड़क नालीदला से लेकर सिंहण तक करीब पांच सौ मीटर क्षेत्र में धंस रही है। स्थानीय लोगों में गोविंद राम, नीमत राम, प्रेम सिंह, दुनी चंद, इंद्र दत्त, गीतू, ध्यान सिंह, रोशन लाल, परस राम का कहना है कि सड़क लगातार धंसने से लोगों में खौफ है। ऐसे में इसकी जांच के लिए उन्होंने भू-वैज्ञानी की टीम बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से काफी अधिक क्षेत्र धंस रहा है उससे इसकी समय पर जांच करना जरूरी है ताकि अध्ययन में सामने आने वाले कारणों के आधार पर इसे रोकने के लिए कदम उठाए जा सके।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हालांकि वे इस संदर्भ में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी आग्रह किया है कि इस स्थान को सुरक्षित करवाने के लिए समय पर कार्य करें। ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन

बाक्स
विभाग इस मार्ग का काम करवा रहा है और इस स्थान पर भी सड़क पर नालियां बनाने का काम करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं ताकि यहां पानी न रुके और भूस्खलन न हो। जबकि इसके साथ ही अन्य कार्य करने के लिए भी विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण करेगी और आगे की रणनीति बनाएगी।
-पंकज ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें