फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग छह घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के साथ जिला कुल्लू में मंगलवार सुबह तक हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आए दिन बारिश से मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन व पत्थर गिर रहे हैं। मनाली-लेह सड़क मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण करीब छह घंटे तक बंद रही और बाद में बीआरओ ने इसे बहाल किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय केलांग से करीब 10 किमी दूर मूलिंग पुल के पास भूस्खलन के कारण चट्टानें खिसकने से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। इस दौरान सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन की मशीनरी मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरी चट्टानों और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। सुबह 11 बजे तक मार्ग को खोल दिया। हालांकि लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति केके सरोच ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग बंद होने की सूचना जिला प्रशासन ने बीआरओ को दी। इसके बाद सीमा सड़क संगठन ने मशीनों की मदद से छह घंटे बाद सामरिक मार्ग को बहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें