फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसन में वैन पलटकर पेड़ से टकराई, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : image
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे स्थित रायसन के पास एक वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य घायल हो गए हैं। जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही एक वैन रायसन के पास हाईवे-21 में अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। हादसे में मृतक की पहचान (28 वर्षीय) सारगे लामा निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वहीं वैन सवार धामे लामा तथा करमा घायल हुए हैं। वहीं, पतलीकूहल बाजार में भी एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार की टांग में गहरी चोटें आई हैं। कुल्लू अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान हरी सिंह निवासी मंडी के रूप में हुई। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने दोनों सड़क  हादसों को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसों के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें