फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident In Kullu: खाई में गिरी टाटा सूमो, सास और बहू समेत तीन महिलाओं की मौत, नौ लोग घायल

Thu, 28 May 2026 01:56 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

 कुल्लू से करीब छह किमी दूर बढ़ई-बागन-पीज सड़क पर जोखूनाला (अपर बढ़ई) के पास गुरुवार दोपहर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब छह किमी दूर बढ़ई-बागन-पीज सड़क पर जोखूनाला (अपर बढ़ई) के पास गुरुवार दोपहर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद मेला देखने जा रही सास-बहू समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो की मौके पर ही मौत हुई और एक ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ा। नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में कली देवी पत्नी बुद्धि सिंह (62) निवासी बेधार, उनकी छोटी बहू मैना देवी पत्नी देवी सिंह (35) समेत कलावंती पत्नी सुरेंद्र (40) निवासी बेधार शामिल हैं।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

घायलों में कली देवी की बड़ी बहू प्रोमिला (35) के अलावा शकोर निवासी माला देवी, जयसिंह, बेधार गांव निवासी सवित्रा, अंजू, आयांश, तारा, कमला सिंह और चेत्रू शामिल हैं। तारा और उसके बेटे आयांश की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर स्थित एम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लोग मतदान करने के बाद ऊझी घाटी के शिरढ़ गांव में आयोजित काहिका मेला देखने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वाहन हादसे का शिकार हो गया। गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की सूचना सबसे पहले कोटलू ग्रां गांव के स्कूली बच्चों ने आसपास के लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण, पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें