फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फ तक पहुंचने में पिघल रहा धैर्य, रोहतांग के लिए लग रहे पांच से छह घंटे, पर्यटक परेशान

Wed, 27 May 2026 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि पर्यटकों को घंटों सड़क पर रेंगते हुए सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
रोहतांग के रास्ते पर ट्रैफिक जाम से पर्यटक परेशान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मैदानों की भीषण गर्मी से राहत पाने और रोहतांग की बर्फीली वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन सुहाने सफर का यह उत्साह ट्रैफिक जाम में फंसकर फीका पड़ता नजर आ रहा है। मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि पर्यटकों को घंटों सड़क पर रेंगते हुए सफर करना पड़ रहा है। इस दौरान पर्यटकों को धैर्य बर्फ देखने से पहले ही पिघल रहा है। हालात ऐसे हैं कि रोहतांग पहुंचने में पांच से छह घंटे लग रहे हैं, जबकि वापसी में भी लंबा इंतजार झेलना पड़ रहा है। जाम में फंसे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पर्यटक परेशान हैं, वहीं अव्यवस्थित ट्रैफिक और ओवरटेक करने वाले वाहन समस्या को और बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

बुधवार को भी हालत ऐसे ही रहे। सुबह 7:00 बजे मनाली से निकले पर्यटक दोपहर बाद 12:00 बजे के बाद ही रोहतांग पहुंच रहे है। राहनीनाला से रोहतांग तक लंबा जाम लगा। शाम को भी हालत ऐसे ही रहे। फोरलेन पुल से लगी वाहनों की लाइन नेहरूकुंड तक पहुंच गई। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते हैं और पर्यटक घंटों तक सड़क पर फंसे रहने को मजबूर हैं। वहीं शाम को वापसी के लिए भी सैलानियों को रोहतांग से मनाली पहुंचने के लिए चार से पांच घंटे लग रहे हैं।   स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस जवानों की कमी के कारण यातायात नियंत्रण मुश्किल हो गया है।

हजारों वाहन पहुंच रहे मनाली

पर्यटकों ने कहा कि उन्होंने रोहतांग घूमने का कार्यक्रम उत्साह के साथ बनाया था लेकिन घंटों जाम में फंसने से पूरा अनुभव खराब हो गया। हालांकि वहां पहुंचकर उन्होंने बर्फ का खूब मजा लिया। शाम को लौटते वक्त भी पर्यटक इसी परेशानी से जूझे। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि कम पुलिस जवानों के बावजूद कार्य किया जा रहा है। जवान दिन-रात डटे हैं। सीजन के दौरान प्रतिदिन हजारों वाहन रोज मनाली आ रहे है लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। महज 20 जवान सेवाएं दें रहे है। यहां तैनात जवान पंचायत चुनाव में ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ओवरटेक करने वालों से भी लग रहा जाम

 मनाली समेत रोहतांग समेत सभी सड़कों पर ओवरटेक करने वाले जाम को बढ़ा रहे हैं। इस पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। हाईवे पर वाहनों की एक तरफ से ही दो लाइनें लग रहीं हैं। सामने वाहन आने पर हाईवे जाम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें