फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऋतिक कार्तिक अध्यक्ष, संजना ठाकुर बनीं सचिव

Wed, 24 Sep 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कुल्लू इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। परिषद के संगठनात्मक विस्तार एवं छात्रहित के संकल्प को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए। ऋतिक कार्तिक को कुल्लू इकाई का अध्यक्ष तथा संजना ठाकुर को सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में रूपेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं, कुल्लू विभाग संगठन मंत्री रोहित राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दीं और संगठन के प्रति निष्ठा एवं परिश्रम से कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

परिषद के नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि वे छात्रहितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और शिक्षा जगत में व्याप्त समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने दोहराया कि छात्र संघ चुनाव बहाली, शिक्षा में समान अवसर और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति ही परिषद का प्रमुख लक्ष्य रहेगा। कहा कि परिषद का संकल्प ज्ञान शील एकता के आदर्शों पर चलते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें