फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रे से सोझा तक ब्लैक आइस का खतरा, संभलकर आवाजाही करें चालक

विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर ​शिकुंला दर्रा पर हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर जलोड़ी दर्रे से सोझा के बीच हुई हल्की बर्फबारी के बाद सड़क पर ब्लैक आइस जमने का खतरा बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह, शाम और रात के समय सड़क पर बर्फ की पारदर्शी परत जम सकती है। इससे वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।
विज्ञापन

पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए होटल कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों ने अपने यहां ठहरे पर्यटकों को मार्ग की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर आवाजाही करने की अपील की है। मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही जलोड़ी दर्रे की ओर यात्रा करें।
शनिवार रात को हुई हल्की बर्फबारी के बाद भी हाईवे-305 पर बसों के साथ सभी तरह के वाहनों का आवाजाही सामान्य रूप से रही। ब्लैक आइस सड़क पर जमी बर्फ की ऐसी पतली परत होती है, जो आसानी से दिखाई नहीं देती। वाहन चालकों को सड़क सामान्य दिखने पर भी सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर सुबह और रात के समय वाहन की गति नियंत्रित रखें। अचानक ब्रेक लगाने, मोड़ काटने और जोखिम लेकर वाहन चलाने से बचें।
विज्ञापन


सड़क पर बर्फ या अधिक फिसलन होने की स्थिति में गैरजरूरी यात्रा टाल दें। साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। होटल संचालकों और पर्यटन कारोबारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे पर्यटकों को मार्ग की मौजूदा स्थिति की जानकारी देकर ही रवाना करें।
...............
जलोड़ी दर्रे और सोझा मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालक सावधानी बरतें और सड़क की स्थिति को नजरअंदाज न करें। थोड़ी सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

-राज कुमार, डीएसपी बंजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें