फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल फेस्टिवल में गूंजे रिंपोछे के प्रवचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। ईको टूरिज्म सोसायटी की ओर से जिस्पा में आयोजित लाहौल फेस्टिवल में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का माहौल रहा। ड्रुगपा क्याब्जे छोगोन रिंपोछे ने दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश दिए और दीर्घायु अभिषेक का महत्व बताया। जिस्पा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने रिंपोछे का श्रद्धापूर्वक स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

रिंपोछे ने दीर्घायु प्रवचन में दीर्घायु अभिषेक की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उनके साथ कई लामा भी छोह अनुष्ठान में शामिल हुए। आयोजकों ने रिंपोछे से आशीर्वाद लेकर मंडल अर्पित किया। दीर्घायु अभिषेक के दौरान लामा गणों ने श्रद्धालुओं को अमृत जल प्रदान किया। रिंपोछे ने कहा कि दीर्घायु अभिषेक का उद्देश्य स्वस्थ, सुखी और लंबी आयु की कामना करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें