कुल्लू। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू, डॉ. रणजीत ठाकुर ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। संवाद