कुल्लू के पिरडी में रिवर राफ्टिंग के उपकरणों का निरिक्षण करते तकनीकी कमेटी के सदस्य।. संवाद
कुल्लू। पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को पिरड़ी और भुंतर क्षेत्र में राफ्टिंग उपकरणों की जांच की गई। पिरड़ी में संयुक्त जांच कमेटी ने राफ्टिंग से जुड़े उपकरणों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान, मनाली के निदेशक अविनाश नेगी की अध्यक्षता में 57 ऑपरेटरों की 196 राफ्टों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान तीन लाइफ जैकेट में तकनीकी खामियां पाई गईं, जबकि पांच राफ्टों के मरम्मत के निर्देश दिए गए। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गाइड्स की पात्रता सहित सभी सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि पिरड़ी और भुंतर क्षेत्र के राफ्ट संचालकों के उपकरणों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लाइफ जैकेट, हेलमेट और राफ्ट की गुणवत्ता को विशेष रूप से परखा गया।