कुल्लू के शा़ढाबाई में पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर।
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की मासिक बैठक वीरवार को भुंतर के शाढाबाई में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रवेश ठाकुर ने की। पेंशनरों ने समस्याओं के बारे में चर्चा की।
प्रवेश ठाकुर ने कहा कि जो सदस्य जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत हुए हैं तथा उनको सेवा लाभ नहीं मिला हैं, उनको लाभ दिलाने के लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया है। सोलन में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह होने जा रहा है। इसमें कुल्लू इकाई से भाग लेने वाले प्रतिनिधियों पर विचार किया गया। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से लंबित मांगों और समस्याओं को भी जल्द हल करने की अपील की है। संवाद