फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उदयपुर-किलाड़ मार्ग किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडुनाला के समीप हुए भूस्खलन के मलबे को सीमा सड़क संगठन ने हटा दिया है। मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। बुधवार शाम करीब 5:30 यह सड़क बंद हो गई थी। इसे सीमा सड़क संगठन के जवानों ने वीरवार 12:00 बजे बहाल कर दिया।
विज्ञापन

पांगी घाटी का संपर्क केलांग, मनाली और कुल्लू से जुड़ गया है। फंसे वाहन भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं। इन दिनों पांगी घाटी के लिए राशन और अन्य सामग्री से भरे वाहनों की आवाजाही हो रही है।
तिंदी से आगे मार्ग को बहाल रखना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौतियों भरा रहता है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारी कैप्टन सुनील कुमार ने बताया कि कडुनाला के समीप 11 सितंबर शाम को सड़क बंद हुई थी जिसे वीरवार 12:00 के करीब बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें