फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में फंसा युवक किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में तीन दिनों में तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अब मनाली स्थित गांव प्रीणी के पास ढांक में फंसे युवक को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व अग्निशमन विभाग ने युवक को ढांक से सुरक्षित निकालने के बाद मनाली अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम 18 वर्षीय कर्ण, पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी गांव अमदेही जिला गोंडा, यूपी अलेऊ गांव से प्रीणी की तरफ घूमने निकला था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और ढांक में फंस गया। इस दौरान उसने मदद मांगी तो स्थानीय लोगों ने उसे ढांक से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मनाली पुलिस व अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग मनाली के अधिकारी दीपक तथा अमित ने कहा कि युवक मनाली के अलेऊ में काम करता है। हादसे में उसे चोट लगी है। मनाली में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया है। दीपक ने कहा कि विभाग को देर शाम को फोन पर सूचना मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने युवक को परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें