फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मैनेजमेंट ट्रेनी के 20 पदों पर भर्ती, आनी और बंजार में होंगे साक्षात्कार

Wed, 19 Feb 2025 09:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शिमला स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कैंपस साक्षात्कार उपरोजगार कार्यालय आनी और बंजार में आयोजित किए जाएंगे। भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,300 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास सुविधा दी जाएगी, जबकि कार्यस्थल शिमला रहेगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय आनी और 22 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय बंजार में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं है, तो वह ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें