फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुर्गम रास्तों पर चलने और बाधाएं पार करने का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन राज्यों के स्वयंसेवी कुल्लू में ले रहे आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के 35 युवा कुल्लू में आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को आपदा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए तैयार करना है। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवियों ने पिरड़ी से बिजली महादेव तक करीब 17 किलोमीटर की ट्रैकिंग की।
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे शिविर के दौरान युवाओं को पहाड़ी रास्तों पर चलने, दुर्गम क्षेत्रों की बाधाओं को पार करने और ट्रैकिंग के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि पहाड़ी क्षेत्र में रास्ता भटकने या कहीं फंसने की स्थिति में परिस्थितियों का आकलन कर किस तरह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिरड़ी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि ट्रैकिंग के दौरान स्वयंसेवियों को पहाड़ी रास्तों पर चलने, जरूरी सामान साथ रखने और रास्ते में आने वाली बाधाओं को पार करने के तरीके सिखाए गए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आपदा के समय लोगों की मदद करने और बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही उनमें जिम्मेदारी और सेवा भावना भी विकसित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें