फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किए स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में मनु वैली कम्युनिटी इको टूरिज्म कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवियों को इको टूरिज्म, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत के महत्व की जानकारी दी। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इको टूरिज्म के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति का संरक्षण भी किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और लोक संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा और व्यक्तिगत विकास के साथ स्थानीय पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सब्जा चंद नेगी ने कहा कि गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से साझा की गई जानकारी से स्वयंसेवियों को कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिली हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न विषयों में रुचि दिखाई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें