फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 21 को रुद्रनाग में शाही स्नान करेंगे रावल ऋषि

Thu, 13 Jun 2024 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
देवता रावल ऋ​षि ग्राहण। स्त्रोत देवलू।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के अधिष्ठाता देवता रावल ऋषि धार्मिक एवं तीर्थ स्थल रुद्रनाग में शाही स्नान करेंगे। देवता 19 जून को ग्राहण स्थित अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना होंगे और 21 जून को स्नान करेंगे। इस दौरान देवता के साथ देवलू भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। रावल ऋषि के साथ देवता पांचवीर भी स्नान के लिए जाएंगे। इसके लिए कारकूनों और देवलुओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुद्रनाग पहुंचने के लिए मीलों का पैदल सफर करना होगाा। देवता का कारदार बोध चंद, मंगल चंद, तारा चंद, लगन चंद, बलदेव ठाकुर, महेंद्र सिंह, घनश्याम, देवी सिंह, गोपी चंद, श्याम लाल, पवन कुमार और ओम प्रकाश ने कहा कि देवता रावल ऋषि का रथ सोने का तैयार किया है। ऐसे में देवता शाही स्नान के लिए रुद्रनाग जाएगा।
उन्होंने कहा कि देवता का रथ 19 जून को उच्च गांव में रुकेगा और अगले दिन यहां से रुद्रनाग के लिए रवाना होंगे। 20 जून को रात्रि विश्राम के बाद 21 जून को धार्मिक और तीर्थ स्थल में शाही स्नान करेंगे। इसमें देवता के साथ सैकड़ों लोग भी शामिल होंगे। कारदार बोध चंद ने कहा कि देवता के तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने से ग्राहण गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें