फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रवि और रमेश होंगे लायुल उत्सव में स्टार गायक

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि और रमेश होंगे लायुल उत्सव में स्टार गायक
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को उपायुक्त करेंगे उत्सव का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर मिलने की खुशी में मनाया जाने वाला उत्सव लायुल उत्सव का 7वां कार्यक्रम पांच और छह अक्तूबर को सिस्सू में मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या भी होगी। इसमें स्टार कलाकार रवि नेहमा और रमेश ठाकुर भाग लेंगे।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के सांस्कृतिक सचिव दोरजे अंगरूप ने बताया कि इस दौरान लाहौल-स्पीति जिले के कलाकार रोजी शर्मा, आकाश लोंचेनपा, ओम स्पीति व तोबदन भी दो दिनों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। साथ ही जंस्कार के कलाकार भी दर्शकों को खूब झुमाएंगे। वहीं सिस्सू हेलीपैड के मंच पर कुल्लवी नाटी और लाहौल-स्पीति विद्यार्थी संघ कुल्लू कॉलेज की टीम भी लोकनृत्य पेश करेंगी। उत्सव में खेलों का भी आयोजन होगा। कमेटी के प्रधान सुशांत मिरुपा ने बताया कि पांच अक्तूबर को मुख्यातिथि के तौर पर लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार होंगे जबकि छह अक्तूबर को समापन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक अनुराधा राणा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें