फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शीत मरूस्थल में रैली ऑफ हिमालय का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रांफू से रोहतांग दर्रा तक दौड़े बाइकर व कारें
विज्ञापन

शीत मरूस्थल में रैली ऑफ हिमालय का रोमांच
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति में रैली ऑफ हिमालय का रोमांच देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन रैली ऑफ हिमालय के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ठंडी फिजाओं के बीच 96 प्रतिभागी, जिसमें 73 बाइकर और 23 फोर व्हीलर शामिल हैं, उन्होंने पहले फेज में गुलाबा से रोहतांग जबकि दूसरे फेज में ग्रांफू से रोहतांग दर्रा तक वाहन दौड़ाए।
विज्ञापन

गौर रहे कि सिस्सू में बुधवार को रैली ऑफ हिमालय के चौथे संस्करण का शुभारंभ उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने किया था। हिमालयाज एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि वीरवार को रैली गुलाबा से रोहतांग दर्रा और ग्रांफू से रोहतांग दर्रा तक निकाली गई। शुक्रवार को रैली ग्रांफू से लोसर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों को उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें