फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलाणा में फंसे लोगों के लिए मजदूरों से भेजा राशन

विज्ञापन
मलाणा गांव के लिए राशन की जीप लेकर पहुंचे अ​धिकारी।
विज्ञापन
कुल्लू। हेलीकॉप्टर से राशन मलाणा पहुंचाने की योजना विफल होने के बाद अब खाद्य सामग्री पैदल रास्ते से पहुंचाई जा रही है। मजदूर पीठ पर उठाकर राशन मलाणा पहुंचा रहे हैं। रविवार को 22 मजदूरों की सहायता से लगभग 1200 किलोग्राम राशन मलाणा भेजा गया। शाम तक यह राशन मलाणा पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मलाणा भेजे गए राशन में आटा, चावल, दालें, टमाटर और तेल इत्यादि आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। राशन की कमी से जूझ रहे 2500 की आबादी वाले ऐतिहासिक गांव मलाणा के बाशिंदों को राहत मिलेगी। शनिवार को प्रशासन ने डेढ़ क्विंटल राशन मलाणा के लिए मजदूरों के माध्यम से भेजा था। प्रशासन अब राशन को पैदल रास्ते से ही मलाणा भेज रहा है।
इसके लिए कुछ दूरी तक जरी-मलाणा सड़क से आवाजाही की जा रही है। बीच में एक झूला पुल भी लगाया गया है। झूला पुल पार करने के बाद मलाणा परियोजना एक का बांध पार कर मजदूर ब्रिज फोर के समीप से चढ़ाई चढ़कर मलाणा पहुंच रहे हैं। रास्ता जोखिम भरा है। मजदूरों की ढुलाई का खर्च प्रशासन की ओर से वहन किया जा रहा है। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने भी दो लाख रुपये की राशि प्रशासन को दी है। राशन के एक बोझे को मलाणा पहुंचाने के लिए 1200 से 1500 रुपये मजदूरी ली जा रही है। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम का कहना है कि ग्रामीणों की मुश्किलें अभी हल नहीं हुई हैं। बिजली और मलाणा सड़क अभी बंद है, ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


...
मलाणा के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। रविवार को मलाणा के लिए लगभग 1200 किलोग्राम राशन मजदूरों के माध्यम से भेजा गया है। गैर सरकारी संस्था एडीएच ने भी मदद की है। मलाणा के लिए सड़क क्षतिग्रस्त होने के बावजूद राहत कार्यों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन



-विकास शुक्ला, एसडीएम सदर कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें