फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राम प्रसाद बने भुंतर ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद चुने गए हैं, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित जयदेई को चुना गया। दोनों पदों के लिए मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई है। 25 सदस्यों वाली पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए हुई चुनावी प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने दावा किया था जिसमें कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद और भाजपा समर्थित ओम प्रकाश शामिल रहे। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आए परिणाम में ओम प्रकाश को 12 मत और राम प्रसाद को 13 मत पड़े। इसके चलते कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित जयदेई और कांग्रेस समर्थित मंजीत के बीच मुकाबला हुआ। मंजीत को 11 मत और जयदेई को 14 मत पड़े। इसके चलते यहां उपाध्यक्ष के पद पर जयदेई को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

दोनों को खंड विकास अधिकारी भुंतर गौरव धीमान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
क्या बोले विधायक
विधायक सुंदर सिंह का कहना है कि हमारा मुख्य मकसद अध्यक्ष पद को पाना था जो हमने पूरा कर लिया है। भाजपा यहां बहुमत होने का दावा कर रही थी लेकिन उनका दावा पूरी तरह से हवाई साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी तरह के खोखले दावे करती है लेकिन यहां जीते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें