कुल्लू और लाहौल-स्पीति के स्कूलों में करवाए गए जागरूकता कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाकर प्राप्त किए पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/केलांग/सिस्सू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। एनएसएस के स्वयं सेवियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली।
कविता पाठ में विभोर राणा व ईशा ठाकुर, भाषण में आरूशी ठाकुर, कर्ण व साक्षी, नारा लेखन में ममताषा, सानिया, कनिका ठाकुर और राहुल ने बाजी मारी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में एनएसएस और स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने हाथीथान चौक तक रैली निकाली।
ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल में नर्सरी से पहली, दूसरी से पांचवीं के नौनिहालों ने विद्यालय परिसर को पौधों से सजाया। इसके बाद रैली निकाली। छठी से आठवीं तक विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जरड़, कुल्लू के राष्ट्रीय मार्ग में रैली निकाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के विद्यार्थियों ने भी रैली निकाली।
केंद्रीय विद्यालय केलांग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे को कम करने और इसके वैज्ञानिक तरीके से निपटान के बारे में कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें हुई प्रतियोगिता में पासंग, ओसाका व दिव्याशीं, नारा लेखन में कनिका ,सोनम व कार्तिक को पुरस्कृत किया।
उदयपुर वन परिक्षेत्र ने वीरवार को उदयपुर में जागरूकता रैली निकाली। कोकसर पंचायत के स्पोट्र्स एडवेंचर सोसायटी कोकसर के सदस्यों ने कोकसर बाजार में मिलकर सफाई अभियान छेड़ा। कोकसर पंचायत की महिला मंडलों ने भी महिला मंडल भवन और गांव के आसपास पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। संवाद