कुल्लू। कांग्रेस के युवा नेता एवं राज्य प्रवक्ता राजीव किमटा को राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अहम जिम्मेदारी मिली है। राजीव किमटा को मंडी जिला संगठन सृजन अभियान की कमान सौंपी गई है।
राजीव किमटा ने इस नियुक्ति के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस नई जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे और इस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। संवाद