फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मानक निर्माण की बेहतर समझ पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो ने केलांग में आयोजित किया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में भारतीय मानक ब्यूरो की परवाणू शाखा ने अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
इसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने की। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू कार्यालय के माध्यम से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य मानक निर्माण की बेहतर समझ और गहरी पहुंच विकसित करना, भारतीय मानकों का उपयोग करना और सरकारी अधिकारियों की ओर से आईएसआई मार्क वाले उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि विकास के लिए मानकीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बीआईएस केयर एप और वस्तुओं के मानकीकरण, गुणवत्ता प्रमाणन की गतिविधियों के विकास के लिए बीआईएस की ओर से की गई अन्य पहलों की सराहना की। परवाणू शाखा कार्यालय के निदेशक सुभाष चंद्र नाइक ने प्रतिभागियों को बीआईएस के कामकाज से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक निदेशक गोरेनंद यादव ने विभाग के विशिष्ट मानकों, मानक निर्माण, उत्पाद प्रमाणन, हॉलमार्किंग और अनिवार्य पंजीकरण योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रमों के दौरान जनता के बीच जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें