फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के दुष्परिणामों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बंजार में शनिवार को चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता एवं खेल गतिविधि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बंजार के थाना प्रभारी संजीव वालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को दर्शाती प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि एसएचओ संजीव वालिया ने नशे के दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को जागरूक नागरिक बनने और नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एमएल पुरोहित ने भी विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के विचार साझा किए। इस दौरान उपप्राचार्या प्रियंका आनंद सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें