फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज में बारिश से दो गोशाला जमींदोज, घर में दरारें

विज्ञापन
सैंज के थुयारी में मूसलाधार बारिश से घर को पहुंचा नुकसान। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। यहां के जाड़ा और पटारा में मंगलवार देर रात भारी बारिश हुई, जिसके कारण दो गोशालाएं जमींदोज हो गई, जबकि थुयारी गांव के एक घर में दरारें आई।
अब प्रभावित परिवार को घर के ढहने का खतरा सता रहा है। प्रभावित जोगराज, धर्मपाल और दीप चंद ने बताया कि मूसलाधार बारिश से नुकसान हुआ है। गोशालाओं से मवेशियों को गांववासियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। निहारणी से शाक्टी-मरोड़ जाने वाला रास्ते पर भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। तुंग-पनियाला से पातल का रास्ता भी पानी से खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, न्यूली-शैंशर मार्ग पर पहाड़ी से फिर भूस्खलन हुआ है। इस पर आधे घंटे तक यातायात बंद रहा। मार्ग के बंद रहने की सूचना मिलते ही विभाग ने मशीनरी भेजकर मार्ग यातायात के लिए बहाल किया। उपमंडलाधिकारी बंजार पीसी आजाद ने बताया कि बारिश से नुकसान की सूचना मिली है। इसका आकलन किया जा रहा है, जबकि बंद मार्ग को समय पर यातायात के लिए बहला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें